प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद
महाभारत कालीन पांडव टीला स्थित प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर में पूजा के लिए उमड़े श्रद्धालु
हस्तिनापुर। नवरात्रि के अवसर पर कस्बे के महाभारत कालीन पांडव टीला स्थित प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर में स्कंदमाता स्वरूप की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष सुदेश कुमार ने कहा कि माता कभी अपने भक्तों को खाली हाथ नहीं जाने देती इसलिए माता की भक्ति ही सच्ची सेवा भी है।
नवरात्र के पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा की गई। मान्यता है की माता के इस स्वरूप की पूजा करने से व्यक्ति के सभी दुख समाप्त होते हैं साथ ही मां संतान प्राप्ति की आशीर्वाद भी देती हैं। नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है। स्कंदमाता अपने भक्तों के सभी काम बना देती हैं। असंभव से असंभव कार्य उनकी पूजा से पूरे हो जाते हैं। साथ ही स्कंदमाता की पूजा इस अवसर पर माता की पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं का सिलसिला सोमवार सुबह से देर शाम तक चलता रहा सभी ने माता के दरबार में जाकर मत्था टेका और अपने परिवार की खुशहाली की मन्नत मांगी। इस अवसर कृष्णा सैनी, सीमा गुर्जर, ज्योति शर्मा, मोहित शर्मा, विशु शर्मा, पंडित चंद्र प्रकाश शुक्ला, रोहित शर्मा, कृष्ण सैनी आदि मौजूद रहे।