फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तामर की पूजा से मिलती है मन को शांति : नवीन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर फूलबाग कॉलोनी में भक्तामर पूजा की
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर फूलबाग कॉलोनी में भक्तामर महाअर्चना हुई। 48 श्लोक पढ़कर भक्ति भाव से पूजन संपन्न कराया गया। पूजन का सौभाग्य नवीन जैन, ऊषा जैन, नितिन जैन, साक्षी जैन, अन्विक्ष जैन, अविशी जैन को मिला।
समाज के मंत्री नवीन जैन ने बताया कि संध्या में जैन मंदिर की वेदी मेंआदिनाथ भगवान की मूलनायक प्रतिमा के सम्मुख भक्तामर महाअर्चना हुई। इसमें भगवान आदिनाथ की महिमा, गुणों और शक्तियों का वर्णन किया गया है। नियमित पाठ से मन को शांति मिलती है। व्यापार में उन्नति होती है। इस स्तोत्र को सुबह, दोपहर या रात्रि में कभी भी पढ़ा जा सकता है। यह पूर्ण रूप से भक्ति प्रधान स्रोत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष हेमंत जैन द्वारा वेदी में विराजमान आदिनाथ भगवान की मूलनायक प्रतिमा के सम्मुख भक्तांमर महाअर्चना में संस्कृत भाषा के 48 श्लोकों का उच्चारण किया। विनोद जैन ने जयकारों के बीच दीपक विराजमान कराए। सामूहिक आरती कर अंशिका लगाई गई। राजेंद्र जैन ने शास्त्र सभा का संचालन किया। समय बद्धता पर नवीन जैन और नितिन जैन को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में नवीन, मयंक, अतुल, जिनेंद्र, सौरभ, मुकेश, रमेश, विनय रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें