फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व जल दिवस आज: तेजी से गिर रहा है भूगर्भ जल स्तर, डार्क जोन में शामिल हैं मेरठ के ये क्षेत्र

Wed, 22 Mar 2023 12:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

उप्र सरकार ने तालाबों के जीर्णोद्धार की योजना चलाई हुई है। लेकिन प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। मेरठ की बात करें तो यहां कई क्षेत्र ऐसे हैं जिन्हें डार्क जोन में शामिल किया जा चुका है।
विज्ञापन
जल संरक्षण - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गिरते भूगर्भ जल स्तर को रोकने के लिए समय रहते नहीं जागे तो आने वाले समय में पानी को लेकर हाहाकार मचेगा। यह गिरते भूगर्भ जल स्तर के आंकड़े गवाही दे रहे हैं। हर घर में सबमर्सिबल लगे हैं। लोग घर, गाड़ी और सड़कों की सफाई भी भूगर्भ जल से कर रहे हैं। मेरठ शहर ही नहीं बल्कि देहात में भी भूगर्भ दोहन लगातार बढ़ रहा है। किसान गेहूं, धान यानी अधिक पानी के प्रयोग से उगाई जाने वाली फसलों को भी अधिक उगा रहे हैं, जिस कारण भूगर्भ जल स्तर तेजी से गिर रहा है। 

विज्ञापन


डार्क जोन में शामिल क्षेत्र  
कलेक्ट्रेट परिसर    22.60 मी.
सीसीएसयू परिसर    24.50 मी.
नौचंदी एरिया        26.70 मी.
जेलचुंगी एरिया    24.05 मी.
जयभीम नगर    23.70 मी. 
कुटी चौराहा        25.75 मी.

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: हाजी याकूब की संपत्ति जब्त करने को कमेटी गठित, सुभारती विवि में दीक्षांत समारोह आज

तालाबों में हो जलसंचय 
उप्र सरकार ने तालाबों के जीर्णोद्धार की योजना चलाई हुई है। मेरठ में भी नरहाड़ा समेत कई गांवों में तालाबों की खुदाई की गई है, जिनमें गांव का पानी साफ करके डाला जाएगा। खासकर बरसात का पानी संचित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम होगा वरदान साबित 
शासन के निर्देशानुसार शहर और देहात में बड़ी इमारतों के निर्माण के साथ रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जाना जरूरी है। एमडीए से पास नक्शे में यह बिंदु प्राथमिकता पर होता है। वह अलग बात है कि अधिकतर सरकारी बिल्डिंगों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं है या फिर चालू नहीं हैं। 

डार्क जोन में पहुंच गए ब्लॉक 
खरखौदा, माछरा, दौराला, परीक्षितगढ़, रजपुरा, सरूरपुर, मेरठ ब्लॉक डार्क जोन में पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें