दौराला। सीएचसी दौराला में शुक्रवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। सामुद्रिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. सचिन कुमार ने कहा कि चिकित्सा में फार्मासिस्ट का अहम योगदान होता है। उनके बिना अस्पताल अधूरे हैं। सभी को फार्मासिस्ट का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने फार्मासिस्ट को मिठाई खिलाकर फार्मासिस्ट दिवस की बधाई दी। इस दौरान फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह, शैलेश, सतीश गिरी, डॉ. ज्योति आदि मौजूद रहे।