शुद्ध रक्त को शरीर के हर भाग तक पहुंचाता है दिल
तनाव के कारण मस्तिष्क से जो रसायन स्रावित होते हैं वे हृदय की पूरी प्रणाली खराब कर देते हैं। हृदय हमारे शरीर का ऐसा अंग है जो लगातार पंप करता है और पूरे शरीर में रक्त प्रवाह को संचालित करता है। हृदय संचार प्रणाली के मध्य में होता है और धमनियों और नसों जैसी रक्त वाहिनियां अशुद्ध रक्त को शरीर के हर भाग से हृदय तक ले जाती हैं और शुद्ध रक्त को हृदय से शरीर के हर भाग तक पहुंचाती हैं।
सही लाइफ स्टाइल बचाएगी हृदय रोग से
हृदय की बीमारी का इलाज बचाव है और बचाव का सबसे सरल तरीका लाइफ स्टाइल में सही बदलाव है। एक जगह लगातार छह घंटे तक बैठना हृदय रोग का कारण बन सकता है, यह सिगरेट की डिब्बी पीने के बराबर है। -डॉ. राजीव अग्रवाल, हृदय रोग विशेषज्ञ
नियमित कराएं जांच
हृदय रोग पूरे विश्व में एक गंभीर बीमारी है। उचित दिनचर्या और नियमित जांच कराने से हृदय रोगों से बचा जा सकता है। -डॉ. ममतेश, हृदय रोग विशेषज्ञ
तनाव से दूर रहने के लिए ये करें
- देर रात तक जागने से तनाव बढ़ता है।
- थोड़ा समय व्यायाम के लिए निकालें।
- तंबाकू से दूर रहें।
- नमक कम मात्रा में सेवन करें।
- ताजा सब्जियां और फल लें।
- कम वसा वाले आहार लें।
साल 2000 से मनाया जा रहा हृदय दिवस
विश्व हृदय दिवस मनाने की शुरुआत वर्ष 2000 में की गई थी। तब यह तय किया गया था कि हर साल सितंबर माह के अंतिम रविवार को विश्व हृदय दिवस मनाया जाएगा, लेकिन 2014 में इसके लिए 29 सितंबर की तारीख तय कर दी गई।