फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डोपिंग को लेकर जागरूकता बढ़ाने के कार्यशाला 22 को

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। डोपिंग को लेकर जागरूकता बढ़ाने और स्वच्छ खेल को बढ़ावा देने के लिए जिला पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से मेरठ में पहली बार एक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला 22 सितंबर को कराई जाएगी। इसमें राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी के सदस्य भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता और सचिव गौरव त्यागी ने बताया कि कार्यशाला का आयोजन 22 को होगा, इसे लेकर संघ की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी और युवा मामले और खेल मंत्रालय लगातार देश के विभिन्न राज्यों, स्कूलों और खेल अकादमियों में कार्यशालाओं का आयोजन कर रहा है। इस मुख्य उद्देश्य खेलों में ड्रग्स और डोपिंग नेटवर्क पर पूरी तरह लगाम लगाना है। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों के द्वारा एथलीटों की शिक्षा में खिलाड़ियों को यह समझाना कि अनजाने में ली गई दवाएं या गलत सप्लीमेंट्स भी उन्हें डोप टेस्ट में पॉजिटिव ला सकते हैं। प्रतिबंधित पदार्थों की जानकारी और नियमों की जानकारी दी जाएगी। कार्यशाला में बताया जाएगा कि खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके कोच, डॉक्टरों और माता-पिता को भी इस अभियान से जोड़ना ताकि वे खिलाड़ियों का सही मार्गदर्शन कर सकें। इसके अलावा सभी खिलाड़ियों और स्टाफ को नए नियमों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें