फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकैत की मनाई जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। कस्बे में रविवार को किसानों के मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 84वीं जयंती भाकियू कार्यकर्ताओं ने मनाई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पांजलि दी।
विज्ञापन

भाकियू युवा जिलाध्यक्ष नवाब सिंह अहलावत के नेतृत्व में किसान नेता रहे महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर कार्यकर्ताओं ने दौराला सहकारी समिति में मनाईं। उन्होंने कहा कि बाबा टिकैत ने हमेशा किसानों के हित के लिए कार्य किए हैं। उन्होंने हमेशा गन्ना किसानों से लेकर सब्जी की खेती करने वाले की लड़ाई लड़ी है। इसके अतिरिक्त संजय दौरालिया ने महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर उनके पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। यहां सुरेंद्र सिंह, विनोद जिटौली, सुरेंद्र, अशोक, ब्रजवीर, महीपाल, मनदीप, अनिल, ओमपाल, अनुज, अमरीश, कपिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें