फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से आए मजदूरों को तत्काल मिलेगा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाहर से आए मजदूरों को तत्काल मिलेगा राशन
विज्ञापन

मेरठ। दूसरे प्रदेश से पलायन कर अपने घर आ रहे जनपद निवासी मजदूरों के लिए शासन ने अतिरिक्त 12 हजार क्विंटल राशन की व्यवस्था की है। यह राशन सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से बांटा जाएगा। इसके लिए मजदूर परिवारों का तत्काल राशन कार्ड बनाया जाएगा।
सरकार ने मजदूर परिवारों के लिए 12 हजार क्विंटल गेहूं और चावल आवंटित किया है। प्रशासन का दावा है कि किसी के लिए खाने की कमी नहीं होने दी जाएगी। पलायन कर आने वाले इन मजदूरों का राशन कार्ड भी बिना जांच पड़ताल के बना दिया जाएगा। इसका आधार जिला प्रशासन के पास उपलब्ध सूची होगी। भविष्य में भी इन्हीं राशन कार्डो पर उन्हें राशन प्राप्त होता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन जारी करेगा मजदूरों की सूची
दूसरे प्रदेश व शहरों से मेरठ लौट कर आने वाले हर मजदूर की सूची जिला प्रशासन तैयार कर रहा है। प्रशासन उन लोगों को इस सूची में शामिल कर रहा है, जो रेल और सरकारी बसों के माध्यम से घर लौट रहे हैं। इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी नीरज सिंह का कहना है कि दूसरे प्रदेशों से जो भी मजदूर जनपद लौट रहे हैं, उनके नामों की सूची जिला प्रशासन के पास सुरक्षित है। उसी सूची के आधार पर राशन कार्ड तैयार किए जाएंगे। आवेदन मिलते ही तत्काल राशन कार्ड जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें