मेरठ। हरमन सिटी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में भाजपा जिला इकाई की बैठक हुई। मुख्य वक्ता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे और वोटर लिस्ट को दुरुस्त कराएं। बैठक में भाजपा के आगामी बड़े अभियानों की प्रस्तावना रखी। अध्यक्षता शिवकुमार राणा और संचालन अंकुर मुखिया ने किया। बैठक में आरएसएस के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी गई। जिले में 1508 बूथ स्तर पर कार्यकर्ता वोटर लिस्ट को दुरुस्त कराएंगे। बैठक में पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, रणवीर राणा, इंद्रपाल बजरंगी, अंकुर राणा, हरवीर पाल, जितेंद्र सतवाई, मनिंदर पाल सिंह, समीर चौहान, इंद्रपाल बजरंगी, संजीव राणा आदि मौजूद रहे। संवाद