फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्राट मिहिर भोज की शोभायात्रा निकालने पर ग्रामीणों व पुलिस में नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
- आधा घंटे के हंगामे के बाद ग्रामीणों ने मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया प्रसाद वितरित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। खिर्वा रोड स्थित जेवरी गांव में मंगलवार को ग्रामीणों ने सम्राट मिहिर भोज की जयंती पर शोभायात्रा निकाली। पुलिस के अनुसार ग्रामीणों ने शोभायात्रा की अनुमति नहीं ली थी। सूचना पर सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शोभायात्रा रोकने को लेकर पुलिस व ग्रामीणों के बीच नोकझोंक हो गई। लगभग आधे घंटे बाद पुलिस ने ग्रामीणों को किसी तरह समझाया। इसके बाद ग्रामीणों ने गांव में प्रसाद वितरित किया।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के जेवरी गांव के प्राचीन शिव मंदिर से सुबह 11 बजे गुर्जर समाज के लोगों ने इकट्ठा होकर सम्राट मिहिर भोज की जयंती पर शोभायात्रा निकाली। गांव में शोभायात्रा निकालने की सूचना पर सीओ दौराला पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शोभायात्रा को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस से तीखी बहस हो गई। ग्रामीण शोभायात्रा निकालने की जिद पर अड़ गए। सीओ व कंकरखेड़ा थाना प्रभारी ट्रैक्टर के आगे खड़े हो गए। सीओ ने ग्रामीणों से पांच ट्रैक्टर ले जाकर गांव में प्रसाद वितरित करने की बात कही। लगभग आधे घंटे बाद ग्रामीण मान गए और ट्रैक्टर लेकर गांव में प्रसाद वितरित किया। ग्रामीणों ने सम्राट मिहिर भोज की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। सीओ दौराला का कहना है कि ग्रामीणों ने शोभायात्रा की अनुमति नहीं ली थी। ग्रामीणों को समझाकर शांत कर दिया गया था। इस दौरान गुरदीप गुर्जर, अरुण, रिंकू गुर्जर, नवीन गुर्जर, अनिल गुर्जर, देवेंद्र,गुर्जर, अमित प्रधान, सचिन बैसला, शेखर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्राट मिहिर भोज की जयंती मनाई

मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के गेट पर मंगलवार को युवाओं ने चक्रवर्ती सम्राट मिहिर भोज की जयंती मनाई। उन्होंने मिहिर भोज को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान हैप्पी चपराणा, सुमित चपराणा, रोबिन मावी, नौशाद मुखिया, अवनीश नागर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें