फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हस्तिनापुर में वाशिंग मशीन ठीक करते मजदूर की करंट से मौत

विज्ञापन
करंट से परमजीत की मौत के बाद जांच को सीएचसी पहुंची थाना पुलिस स्रोत संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कस्बे की आरके कॉलोनी में सोमवार देर रात 50 वर्षीय मजदूर परमजीत की वॉशिंग मशीन ठीक करते समय करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के समय उनके घर में कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पड़ोसी ने देखा कि परमजीत अपने घर में वॉशिंग मशीन की मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान मशीन में अचानक बिजली का करंट उतर आया। वह इसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी किसी काम से बाहर गई हुई थीं। पड़ोसी ने परमजीत को घर के आंगन में वॉशिंग मशीन के पास बेसुध पड़ा देखा। उसने आसपास के लोगों को बुलाया और तुरंत मदद मांगी। लोगों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हस्तिनापुर पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी दुष्यंत शर्मा पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने थाने में तहरीर नहीं दी है। परमजीत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। वह अपने पीछे अपनी पत्नी और सात वर्ष के बेटे को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन

सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि परमजीत की मौत बिजली का करंट लगने से हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें