फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना में गोदाम में स्लैब टूटने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना में गोदाम में स्लैब टूटने से मजदूर की मौत
विज्ञापन

सरधना। नगर में बिनौली रोड स्थित एक गोदाम में ट्रक से एंगल व सरिया उतारते समय स्लैब ढहने से 45 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।
बिनौली रोड स्थित एक गोदाम में शुक्रवार सुबह कुछ मजदूर ट्रक से एंगल उतारकर स्लैब पर रख रहे थे। इन मजदूरों में मुजफ्फरनगर के ईदगाह रोड कुग्गर पट्टी सूजडू़ निवासी 45 वर्षीय आरिफ पुत्र शौकत अली भी शामिल था। उसने लोहे की एंगल गोदाम में रखी तो स्लैब ढह गई और वह उसके नीचे दब गया। जब तक उसे एंगल हटाकर बाहर निकाला तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। उसे सीएचसी लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सरधना के व्यापारी व मृतक आरिफ के परिजन भी सीएचसी पहुंचे। पुलिस शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी, लेकिन परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया। परिजन आसिफ के शव को लेकर मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बृजेश कुमार का कहना है कि इस मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। उन्होंने पुलिस कार्रवाई से इनकार किया, जिसके बाद शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें