फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: निर्माणाधीन गोदाम की दीवार गिरने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लोहियानगर क्षेत्र में शनिवार को एक निर्माणाधीन गोदाम की दीवार गिर गई। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि गोदाम मालिक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हापुड़ रोड स्थित बाजोट गांव के पास नौचंदी थाना क्षेत्र के करीम नगर निवासी हाजी अनवर अपने गोदाम का निर्माण करा रहे थे। इस दौरान दस फीट ऊंची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के पास काम कर रहे मजदूर रिहान व उम्मेद और पास खड़े हाजी अनवर मलबे में दब गए। दीवार गिरने से तेज आवाज हुई और मौके पर भगदड़ मच गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला गया और हापुड़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
चिकित्सकों ने समर गार्डन निवासी उम्मेद (50) को मृत घोषित कर दिया। उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। गोदाम मालिक हाजी अनवर और मजदूर रिहान का उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद जांच की जाएगी। इसके बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें