फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कासमपुर में भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा निकाली

विज्ञापन
कंकरखेड़ा के कासमपुर में महर्षि वाल्मीकि की शोभा यात्रा के दौरान मौजूद मुख्य अतिथि।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कंकरखेड़ा। कासमपुर में मंगलवार को भगवान वाल्मीकि शोभा यात्रा कमेटी के तत्वाधान में वाल्मीकि प्रकट दिवस पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी राजकुमार सौदे ने किया। ज्योति प्रचंड हरिमोहन भाटिया, माल्यार्पण विजेंद्र चंडालिया तथा तिलक संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष नीरज मित्तल ने किया। मुख्य अतिथि कैंट विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया व महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी रहे। शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। शोभायात्रा के आयोजक संजीव मंगवाना एडवोकेट ने कहा की भगवान वाल्मीकि सर्व समाज के प्रेरणा स्रोत हैं। इस दौरान राजेश खन्ना, पंडित संजय त्रिपाठी,अशोक सबलोक, अरुण रघुवंशी, राजू टॉक, शैलेंद्र वाल्मीकि, किशोर पिवाल, भूषण करोटिया, पार्षद रेशमा सोनकर आदि मौजूद रहे।

कंकरखेड़ा के कासमपुर में महर्षि वाल्मीकि की शोभा यात्रा के दौरान मौजूद मुख्य अतिथि।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें