मेरठ में मनरेगा के तहत शुरू हुआ कार्य
मेरठ। प्रवासी मजदूरों और अन्य श्रमिकों को उनके गांव में रोजगार दिलाने की प्रक्रिया पर कार्य शुरू कर दिया गया है। महात्मा गांधी रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत जिले के सात ब्लॉक में बुधवार से कार्य शुरू कर दिया गया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्यों को शुरू करा दिया गया है। इससे पहले परियोजना निदेशक डीआरडीए भानु प्रताप सिंह ने ब्लॉक दौराला के सरसवा गांव का निरीक्षण किया।
सात ब्लॉक में 625 श्रमिको को कार्य शुरू करा दिया गया है। सबसे अधिक हस्तिनापुर ब्लॉक में 459 मजदूरों को मनरेगा के तहत कार्य दिया गया है। वहीं, जानीखुर्द, माछरा, मेरठ, रोहटा, सरूरपुर खुर्द में अभी किसी भी स्थान पर कार्य शुरू नही हो पाया है। इसके अलावा हस्तिनापुर ब्लॉक में ही सबसे अधिक 23 स्थानो पर मनरेगा के तहत कार्य किया गया है।
मुख्यालय जा रही रिपोर्ट
मनरेगा के द्वारा किए जा रहे कार्यों पर शासन से रिपोर्ट मांगी जा रही है। ब्लॉकवार रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जा रही है। इसके अलावा जिस स्थान पर कार्य शुरू हुआ है उसके फोटो भी साथ मे भेजे जा रहे हैं। जिससे कार्य शुरू होने का पता चल सके।
ये कार्य किए गए शुरू
तालाब खुदाई, पौधरोपण, कब्रिस्तान खुदाई का कार्य शुरू कर दिए गए है। वहीं, नए जॉब कार्ड बनाने के लिए सभी ब्लॉक पर निर्देश दिए गए। वहीं, जिला स्तर पर बनाये गए कंट्रोल रूम में भी कॉल पर मजदूर अपनी समस्या बता रहे है। जिन्हें ब्लॉक स्तर पर भेजकर समस्या का हल कराया जा रहा है।