फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हापुड़ रोड पर सिक्स लेन हाइवे का काम तेज, बनने लगा डिवाइडर

विज्ञापन
विज्ञापन
- पेड़ काटने के साथ ही बिजली के पोल व केबिल तार शिफ्टिंग का काम हुआ तेज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। बिजली बंबा बाईपास को छह लेन बनाने का काम रफ्तार पकड़ने लगा है। हापुड़ चुंगी से बिजली बंबा की ओर तेजी से डिवाइडर का निर्माण कार्य चल रहा है। 44वीं वाहिनी पीएसी के पास और जमुनानगर के सामने पेड़ों का कटान कर इन्हें ट्रैक्टर-ट्राली में लादकर उठान का काम पूरा हो गया है। इसके साथ बिजली विभाग की टीम ने भी विद्युत पोल और केबिल को शिफ्ट करने का काम शुरू कर दिया। वहीं जामिया मस्जिद के पास सड़क किनारे बनाए गए पिट में केबिल डाले जा रहे हैं।
काफी समय से हापुड़ रोड पर लोक निर्माण विभाग की ओर से विस्तारीकरण का काम किया जा रहा है। पीएसी के सामने और हापुड़ चुंगी पर पुलिया डालने के बाद अब रास्ता दोनों ओर का खोल दिया गया है। हालांकि कई जगह धूल का गुबार उड़ रहा है। 44वीं वाहिनी पीएसी के पास और जमुनानगर के सामने से पेड़ों का कटान व उठान हो चुका है। सड़क के बीचों-बीच आरसीसी डिवाइडर बनाने का काम भी तेजी से चल रहा है। जामिया मस्जिद की ओर से हापुड़ चुंगी ओर सड़क किनारे बनाए गए पिट में (अंडरग्राउंड) केबिल डाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली बंबा बाइपास चौराहे से मेरठ-बुलंदशहर हाईवे 334 शुरू होता है। मार्ग चौड़ा होने से जाम से लोगों को निजात मिलेगी। इसके चौड़ीकरण के लिए पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने राजमार्ग मंत्रालय को पत्र लिखा था। इसके आधार पर जरूरत को देखते हुए मंत्रालय ने इसके चौड़ीकरण की स्वीकृति दे दी थी। इस पर 44.92 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दिसंबर 2021 में मार्ग का शुभारंभ हुआ था। यह कार्य पीडब्ल्यूडी का एनएच खंड गाजियाबाद करा रहा है। माना जा रहा है कि मार्च-2024 तक विस्तारीकरण पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें