फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मोहल्ला तिहाई खत्ते से कूड़े के निस्तारण का कार्य शुरू

विज्ञापन
तिहाई खत्ते पर  लिगेसी वेस्ट के निस्तारण का कार्य का उद्घाटन करते  चेयरमैन और ईओ। (स्त्रोत पालि
विज्ञापन
- पालिका अध्यक्ष और ईओ ने कराई उठान की शुरुआत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। मोहल्ला तिहाई तहसील बाईपास स्थित नगर पालिका के खत्ते पर वर्षों से जमा कूड़े के वैज्ञानिक और पर्यावरण अनुकूल निस्तारण का कार्य बुधवार को विधिवत शुरू हो गया। नगर पालिका अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक और अधिशासी अधिकारी कृष्ण कांत मिश्रा ने संयुक्त रूप से ट्रोमल मशीन के संचालन का शुभारंभ किया।
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2016 के तहत शासन से स्वीकृत 71.60 लाख रुपये की लागत से कूड़े के निस्तारण, स्क्रीनिंग और प्रोसेसिंग का ठेका एक कंपनी को दिया गया है। उद्घाटन के बाद अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक ने बताया कि ट्रोमल मशीन के जरिये कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण कर उससे प्राप्त कूड़े को अलग-अलग श्रेणीबद्ध कर निस्तारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नवंबर के अंत तक तिहाई खत्ते पर जमा कूड़े का शत-प्रतिशत निस्तारण कर दिया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को दुर्गंध और गंदगी से बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राकेश कुमार, लिपिक लाखन सिंह, जिला प्रोग्राम मैनेजर अमरनाथ, सफाई सहायक राजपति यादव, सतपाल, मोनू सहित पालिका के कर्मचारी और आसपास के नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें