सरूरपुर। गांव पांचाली बुजुर्ग में क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से परिचय करते मुख्य अतिथि।
सरूरपुर। गांव पांचली बुजुर्ग में आयोजित पांचली प्रीमियम लीग में पांचली बुजुर्ग-ए टीम ने बुजुर्ग-बी टीम को हराकर ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया। लीग में 18 टीमों ने भाग लिया। मोहम्मद हसीन के संयोजन में यह आयोजन कराया गया। सोमवार को हुए फाइनल मुकाबले में पांचली बुजुर्ग-ए टीम ने आठ ओवर में 72 रन बनाए। जवाब में उतरी पांचली बुजुर्ग-बी की टीम 48 रन पर ऑल आउट हो गई। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मोहम्मद नाजिम को मैन ऑफ द मैच और पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट खेल के लिए मोहम्मद तालिब को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि सपा नेता नदीम चौहान रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। संवाद