मवाना। गांव मुबारिकपुर निवासी नीलम ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 29 मार्च को उसका पुत्र मोहित घर में बैठा पढ़ रहा था। इसी दौरान पड़ोसी तेज आवाज में गाली-गलौच कर रहा था। मोहित ने तेज बोलने से रोका था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 30 मार्च को जब वह मजदूरी करने गई थी तो दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने घर में घुसकर उसके ससुर और बेटे को लाठी-डंडों से पीट दिया। आरोपी तमंचे लेकर भी आए थे। उन्होंने जातिसूचक शब्द भी कहे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद