दौराला - जूडो में पदक जीतने वाले खिलाड़ी। स्रोत : स्वयं
दौराला। गाजियाबाद के दुहाई स्थित ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल में आयोजित द्वितीय इंटर कॉलेज मंडल स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में चौधरी राजपाल सिंह स्पोर्ट्स जूडो एकेडमी के प्रशिक्षुओं ने नौ स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
प्रतियोगिता में प्रशिक्षुओं ने अपने भार और आयु वर्ग में प्रतिभाग कर खेल कौशल का प्रदर्शन कर जीत दर्ज की। एकेडमी पहुंचने पर स्वर्ण पदक विजेता प्रशिक्षुओं का साथी प्रशिक्षुओं और ग्रामीणों ने स्वागत किया। चौधरी राजपाल सिंह जूडो एकेडमी डायरेक्टर सतेंद्र फौजी ने बताया कि ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के खेल मैदान पर आयोजित जूडो प्रतियोगिता में प्रशिक्षुओं ने भाग लिया था। भूमि सिवाच, आराध्या भारद्वाज, आरूही चौधरी, भक्ति सिवाच, वीर चौधरी, युवन, शिवा, अभिनव, सिद्धार्थ, अनमोल, अभिजीत पाल, दिशांत, शोभित आदि ने प्रतिभाग कर नौ स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया।