फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शूटिंग में 12 पदक जीते

विज्ञापन
दिल्ली ग्लोबल स्कूल के छात्र जिन्होंने शू​टिंग में पदक जीते। (स्त्रोत स्कूल) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। बड़ौत में संपन्न हुई शूटिंग प्रतियोगिता में दिल्ली ग्लोबल स्कूल के छात्रों ने शूटिंग में 12 पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। उनका स्कूल में सम्मान किया गया। 25 से 28 नवंबर तक बड़ौत में चौधरी परविंदर मेमोरियल शूटिंग प्रतियोगिता में दिल्ली ग्लोबल स्कूल के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया और 12 पदक जीते। सभी विजेताओं और शूटिंग कोच आलम रिजवी को विद्यालय के प्रधानाचार्य पूर्णेंदु झा ने सम्मानित किया। विद्यालय के चेयरमैन डाॅ. करुणेश भारद्वाज ने बच्चों और कोच का उत्साहवर्धन किया। कक्षा सात के हुसैन रहमान, कक्षा आठ के प्रतीक, कक्षा पांच के रनविजय सिंह, कक्षा पांच के अरहम रिजवी ने गोल्ड, कक्षा पांच के विराट धीरेवाल, हिलाल रिजवी, कासिम रिजवी, कक्षा सात के पंकज चौधरी ने सिल्वर, कक्षा छह के आकिब, अविराज, कक्षा आठ के युवराज चौधरी, कक्षा पांच के विराट गर्ग ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें