फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता बंद किया तो धरने पर बैठ गई महिलाएं, गांव छोड़ने को मजबूर 70-80 परिवार

Wed, 15 Jan 2020 02:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
रास्ता बंद होने पर धनतला गांव में धरने पर बैठी महिलाएं। - फोटो : KITHOR
विज्ञापन

मेरठ के खरखौदा थानाक्षेत्र के गांव रसूलपुर धनतला में विकास कार्य के चलते गांव में तालाब की खुदाई की जा रही है। ग्रामीणों ने मनमानी के चलते अनुसूचित जाति के परिवारों को जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया।

विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने गांव छोड़ने की मजबूरी बताते हुए एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई थी। मंगलवार को पीड़ित परिवार की महिलाएं धरने पर बैठ गई। राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला।

Trending Videos
विज्ञापन

गांव रसूलपुर धनतला को सांसद ने गोद ले रखा है। इस कारण गांव में कई विकास कार्य हो रहे हैं। इसी के तहत गांव में तालाब की सफाई व खुदाई का कार्य चल रहा है। पीड़ित पक्षों के अनुसार गांव गुर्जर बाहुल्य है। गांव के कुछ लोग अपने तरीके से कार्य करा रहे हैं। तालाब किनारे पर बनी उनकी बस्ती को जाने वाले एक ही रास्ते को जबरन बंद करा दिया गया।

इससे करीब 70-80 परिवार प्रभावित हैं। जबकि दूसरी तरफ दूसरे किनारे से बस्ती को जाने वाला रास्ता केवल 10 फीट चौड़ा था, जिसे जबरन 30 फीट चौड़ा कर दिया गया। राजस्व विभाग के लेखपाल अनिल मलिक के नेतृत्व में टीम ने जांच की। कोई निष्कर्ष न निकलने पर टीम ने रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम को सौंपने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें