लावड़- नगर पंचायत कार्यालय मेंमेहंदी लगवाती चेयरपर्सन व अन्य। स्रोत : स्वयं
लावड़। नगर पंचायत कार्यालय पर बृहस्पतिवार को महिलाओं के लिए तीन दिवसीय निशुल्क मेहंदी व निशुल्क राखी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ चेयरपर्सन हज्जन आफताब बेगम ने किया। उन्होंने बताया कि बीते दो वर्षों की तरह इस बार भी महिलाओं को निशुल्क मेहंदी लगाने व राखी वितरित करने की व्यवस्था की गई है। बताया कि रक्षाबंधन पर महिलाओं के आवागमन के लिए भी व्यवस्था की गई है। रक्षाबंधन के दिन मसूरी, दौराला व मेरठ से आने जाने के लिए टेंपाे की व्यवस्था की जाएगी, जिसमें महिलाएं निशुल्क यात्रा का लाभ उठा सकेंगी।