फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिलाओं ने थाना घेरा, जमकर हंगामा

Tue, 12 May 2026 07:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
दौराला - दौराला थाने पर हंगामा करतीं लोईया गांव की महिलाएं। स्रोत: संवाद
विज्ञापन
वसी हत्याकांड में बेकसूर लोगों को फंसाने का आरोप, आज एसएसपी दफ्तर पर धरने का ऐलान
विज्ञापन

पुलिस पर एक किसान संगठन के नेता के दबाव में काम करने का आरोप
कहा-बेकसूसरों को फंसाया तो मुंह-तोड़ जवाब दिया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। 25 अप्रैल को हुए वसी हत्याकांड में गलत ढंग से लोगों को फंसाने का आरोप लगाते हुए लाइया गांव की आरोपी पक्ष की महिलाओं ने दौराला थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान संगठन के एक नेता बेकसूर लोगों को फंसाने की साजिश रच रहे हैं। इसी संगठन ने बुधवार को धरना-घेराव का एलान भी किया है। इसके चलते पुलिस उनके दबाव में काम कर रही है। महिलाओं ने ऐलान किया कि वे बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराएंगी।
धरना दे रही महिलाओं ने कहा किसी भी कीमत पर निर्दोष ग्रामीणों को फंसाने की कोशिश सफल नहीं होने दी जाएगी। उनका आरोप है कि कुछ लोगों के बहकावे और लालच में आकर किसान संगठन दबाव की राजनीति कर रहा है। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि गांव के किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय हुआ, तो इसका कड़ा विरोध किया जाएगा। गांव की महिलाएं पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगी। कोई साजिश रची गई तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इस दौरान आसिफा, नसरीन, आशमा, नादरा, शबा, रूमी, फहरीन, रूबी, साबिया, गुलिस्ता, हीरा, रूबा, आशना, सदिया, फैजिया, निशा, राहत, सोफिया, शारिक, मतीन, अतीक, जुबेर, हसीब, अजमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आज-आमने सामने आ सकते हैं दोनों पक्ष
वसी हत्याकांड के मामले में भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने 11 मई तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर 13 मई को एसएसपी कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया था। इस मामले में संगठन के लोगों ने सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल को ज्ञापन भी सौंपा था। आरोपी पक्ष की महिलाओं ने भी बुधवार को एसएसपी कार्यालय पर धरने का एलान किया है। ऐसे में दोनों पक्ष यदि वहां पहुंच गए तो बखेड़ा हो सकता है और माहौल बिगड़ सकता है। इसके बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। खुफिया विभाग को सक्रिय कर दिया गया है। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
परिजनों ने पैन ड्राइव में दिया बेगुनाही का सुबूत
थाने पर प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि बीते 25 अप्रैल को गांव के ही शमी अहमद ने वसी अहमद की हत्या के बाद एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें गांव की राजनीति के कारण शजर समेत पांच लोगों को नामजद किया गया। शजर की पत्नी जेबा का कहना है कि घटना वाले दिन शजर अपने परिवार और बच्चों के साथ अपनी बहन के घर ग्राम नगला हरेरू थाना फलावदा गया हुआ था। घटना के समय वह अपनी बाइक से फलावदा कस्बे से गुजर रहा था। प्रदर्शन के दौरान परिजनों ने थाना पुलिस को एक पेन ड्राइव सौंपी। दावा किया कि इस पेन ड्राइव में लोईया से नगला हरेरू पहुंचने तक की सीसीटीवी फुटेज मौजूद है, जो शजर की बेगुनाही का पुख्ता सबूत है। परिजनों ने मांग की है कि शजर के मोबाइल नंबर की लोकेशन और इन सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई जाए ताकि, सच सामने आए।
विज्ञापन

वर्जन
मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। किसी भी बेगुनाह को जेल नहीं भेजा जाएगा और साक्ष्यों के आधार पर ही कार्रवाई होगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
प्रकाश चंद्र अग्रवाल, सीओ दौराला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें