फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दीपावली मेले में महिलाओं ने लगाए स्टॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। अग्र चेतना परिषद ने रविवार को रामलीला भवन में दीपावली मेला लगाया। मेले में महिलाओं द्वारा 50 स्टॉल लगाए गए। मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, पूर्व विधायक हर्ष गोयल, सत्य प्रकाश अग्रवाल, संजीव गुप्ता, अमन, युविका अहलूवालिया, आशा चौधरी और शालिनी सहित अन्य ने प्रतिभागी महिलाओं को सराहा। कार्यक्रम की चेयरपर्सन रीना सिंगल और विनीता अग्रवाल रहीं। अध्यक्षता आशा अग्रवाल ने की। महिलाओं ने डांडिया नृत्य किया और तंबोला खेला। लकी ड्राॅ भी निकाला गया। मेले में ऑर्गेनिक सामान, दीपक, दीपावली आइटम्स, सूट, साड़ी, पर्स और अचार आदि के स्टाल लगाए गए। कार्यक्रम में राम, बबीता, कामना, अंजू, प्रतिभा, सोनिका, मिताली, दीपाली, मंजू, शिप्रा और मीणा आदि का योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें