फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयाप्रदा के खिलाफ विवादित टिप्पणी पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, फूंका आजम खान का पुतला

Wed, 17 Apr 2019 04:15 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
महिलाओं ने आजम खां का पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फिल्म अभिनेत्री और बीजेपी उम्मीदवार जयाप्रदा के खिलाफ सपा नेता आजम खान द्वारा की गई विवादित टिप्पणी के विरोध में शामली की महिलाओं का गुस्सा भड़क उठा। इस दौरान महिलाओं ने आजम खान का पुतला फूंका। इतना ही नहीं बल्कि महिलाओं ने आजम खान के पुतले पर जूतों भी बरसाए।

विज्ञापन


शामली में सदर कोतवाली क्षेत्र के विजय चौक पर बुधवार को हिंदू जागरण मंच एवं वीरांगना वाहिनी ने आजम खान का पुतला फूंका और रोष व्यक्त करते हुए कहा कि आजम खान जब भी बोलते हैं गलत ही बोलते हैं। ऐसे व्यक्ति का चुनाव आयोग को नॉमिनेशन रद्द कर देना चाहिए। 

वीरांगना वाहिनी की सदस्यों ने कहा कि जयप्रदा के खिलाफ की गई टिप्पणी पूरे महिला समाज का अपमान है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आजम खान ने अपनी दूषित मानसिकता का परिचय दिया है। वह महिलाओं का सम्मान करना नहीं जानते और इस तरह की टिप्पणी कर महिलाओं का अपमान किया है। इस अवसर पर रेखा संगल, शशी अरोरा, सुनीता बंसल, कविता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें