फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's Day: SSP मंजिल सैनी ने कहा- बेटियों की सुरक्षा करना पुलिस का धर्म

Thu, 08 Mar 2018 07:00 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
एसएसपी मंजिल सैनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विश्व महिला दिवस के मौके पर एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा करना पुलिस का धर्म है। बेटियां सिर्फ एक कॉल कर दें...

विज्ञापन


मेरठ में विश्व महिला दिवस पर स्कूल-कॉलेजों में गोष्ठियां और कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान एसएसपी ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा करना पुलिस का धर्म है। बेटियां एक कॉल कर दें, उनकी सारी समस्या पुलिस हल करेगी। छात्राओं ने सुरक्षा से संबंधित कई सवाल किए। जिनके एसएसपी और पुलिस अफसरों ने जवाब दिए।

एडीजी मेरठ प्रशांत कुमार ने मेरठ जोन के मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बागपत, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर और हापुड़ के एसएसपी को विश्व महिला दिवस पर स्कूल-कॉलेजों में गोष्ठियां आयोजित कराने के निर्देश दिए थे। जिस पर एसएसपी मंजिल सैनी के निर्देश पर एसपी सिटी, एसपी देहात, एसपी क्राइम, एएसपी, सीओ और थानेदारों ने अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूल-कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान छात्राओं को यूपी 100 पुलिस, महिला हेल्पलाइन (1090), परिवार परामर्श केंद्र, आशा ज्योति केंद्र और पुलिस पोर्टल के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


पढ़ें : International women's day: इन बेटियों पर देश को गर्व है, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन

कोई न सुने तो मेरे नंबर पर कॉल करें

एसएसपी मंजिल सैनी
एसएसपी मंजिल सैनी ने मवाना रोड स्थित शांति निकेतन विद्यापीठ में महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा बेटियों और महिलाओं को दी जाने वालीं सुविधाओं की जानकारी दी। एसएसपी ने बताया एक कॉल पर छात्राओं की समस्या हल होगी। अगर कोई कॉल रिसीव नहीं होती तो छात्राएं मेरे पर्सनल नंबर पर कॉल कर सकती हैं। किसी कारणवश मेरा फोन रिसीव नहीं होता तो मेसेज छोड़ दें। जरूर कॉल आएगी और कार्रवाई भी कराई जाएगी। 

पुलिस लाइन में सिखाएंगे बचाव के गुर 
आरजी पीजी कॉलेज में एएसपी कैंट सतपाल सिंह ने लालकुर्ती पुलिस को साथ लेकर महिला दिवस पर कार्यक्रम कराया। छात्राओं ने मनचलों से बचाव के बारे में एएसपी से सवाल पूछे। एएसपी ने बेबाक जवाब दिए। एक छात्रा ने कॉलेज में बचाव के गुर सिखाने की मांग की। जिस पर एएसपी ने छात्राओं से कहा कि वे चाहें तो पुलिस लाइन में आकर महिला पुलिसकर्मी से बचाव के गुर सीखें। एएसपी ने कॉलेज की प्राचार्या से कहा कि बेटियों को मनचलों से बचने के गुर सिखाने की जरूरत है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें