फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिलाओं ने दिया छिपते सूरज को अर्घ्य देकर गाए गीत

विज्ञापन
कंकरखेड़ा के कासमपुर में हुई छठ पूजा।
विज्ञापन
गंगानगर। गंगानगर आई ब्लॉक स्थित शिव दुर्गा मंदिर प्रांगण में सोमवार को छठ पूजा समिति द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। व्रती महिलाओं ने परिसर में बनाए गए हौद में खड़े होकर छिपते सूरज को अर्घ्य दिया। इससे पहले सभी ने सूर्य स्वरूप बेदी की पूजा की। महिलाओं ने छठ मैया के गीत गए। आई ब्लॉक निवासी डॉ. राहुल यादव ने बताया कि अर्घ्य के बाद जिन घरों में कोसी भरी जाएगी, वहां पूरी रात पूजा होगी। सुबह 3 बजे वह फिर से उगते सूरज को अर्घ्य देने के लिए मंदिर परिसर में इकट्ठा होंगे। सुबह अर्घ्य देने के बाद प्रसाद वितरण होगा और 36 घंटे का व्रत महिलाएं खोल सकेंगी। कार्यक्रम में समिति के घनश्याम पांडेय, ओमकार नाथ दुबे, आरके यादव, परमहंस यादव, सुरेन्द्र तिवारी, समर बहादुर का सहयोग रहा। दूसरी ओर गंगानगर राजेंद्रपुरम में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने अर्घ्य दिया। संवाद

कंकरखेड़ा के कासमपुर में हुई छठ पूजा।

कंकरखेड़ा के कासमपुर में हुई छठ पूजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें