फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार चाहे तो व्यापारियों को दे सकती है मुआवजा : अतुल प्रधान

विज्ञापन
सेंट्रल मार्केट में  धरने के दौरान व्यापारियों को संबोधित करते सपा विधायक अतुल प्रधान।.......
विज्ञापन
मेरठ। सेंट्रल मार्केट में व्यापारियों के धरने पर सोमवार को समाजवादी पार्टी के सरधना विधायक अतुल प्रधान भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि 661/6 जो कॉम्प्लेक्स टूटा है, उसके दुकानदारों को सरकार मुआवजा दे सकती है। अतुल प्रधान ने कहा कि सरकार को विशेष अधिकार है। दैवीय आपदा आ जाए, कोई बीमार हो, लोगों को जरूरत हो तो उनकी मदद करती है। ऐसे लोगों को बुलाकर उनकी मदद की जाती है। उन्होंने भाजपा जनप्रतिनिधियों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग सरकार में होते हैं वह अपनी बात उन तक पहुंचाते हैं। उनकी पैरवी करते हैं। अपना उदाहरण देते हुए कहा कि हम अपने नेता से जब चाहें उनसे मिलवा सकते हैं। काम भी करवा सकते हैं। वह बोले कि सरकार मुनाफा कमाने के लिए नहीं होती। सरकार का काम है पब्लिक वेलफेयर का है, लोगों की मदद करने का। उन्होंने दुकानदारों को मुआवजा दिए जाने की पैरवी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें