फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मोहनपुरी की महिलाओं ने बिजलीघर में शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..स्मार्ट मीटर के खिलाफ मोहनपुरी बिजल घर धरना देती महिलायें........संवाद
विज्ञापन
स्मार्ट मीटर के खिलाफ मोहनपुरी की महिलाओं का आंदोलन तेज हो गया है। स्मार्ट मीटर उखाड़कर बिजलीघर में फेंकने के बाद अब महिलाओं ने बुधवार को बिजलीघर पर अपना अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। धरने के बीच में कोई विद्युत अधिकारी नहीं पहुंचा। महिलाओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

नगर निगम के पार्षद उत्तम सैनी के नेतृत्व में मोहनपुरी की महिलाएं आंदोलन कर रही हैं। इन महिलाओं ने पहले मोहनपुरी बिजलीघर पर पहुंचे अधीक्षण अभियंता मोहम्मद अरशद को चूड़ियां भेंट की थीं। इसके बाद अपने घरों से स्मार्ट मीटर उखाड़कर बिजलीघर में फेंक दिए थे। इस मामले में विद्युत विभाग की तहरीर पर सिविल लाइन थाने में अज्ञात आराेपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। स्मार्ट मीटरों के नंबर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
वहीं बुधवार को पार्षद के नेतृत्व में महिलाओं ने मोहनपुरी बिजलीघर पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। महिलाओं ने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगने लोग परेशान हैं लेकिन अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे। बार-बार रिचार्ज करने के बाद भी उनकी बिजली काट दी जाती है। जबरन उनके घरों पर प्रीपेड मीटर लगाए गए हैं। हर दिन बैलेंस माइनस हो जाता है। महिलाओं ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान बबीता, पूनम सैनी, गीता, संगीता कुमारी, आशा देवी, गुड्डी, प्रतिभा, सरोजिनी, शांति देवी आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें