फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कांवड़ यात्रा में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दे रहीं हरियाणा की महिलाएं

Wed, 31 Jul 2024 03:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
शामली बेटी के साथ कांवड लेकर पहुची  हरियाणा  की ​शिव भक्त
विज्ञापन
शामली। देश में बेटियों को कोई भी बोझ नहीं समझे, यह संदेश देने के लिए हरियाणा के विभिन्न जिलों की महिला शिवभक्त बेटियों के साथ कांवड़ ला रही है। वे बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दे रहीं हैं।
विज्ञापन

पानीपत के बहादड़ गांव की रहने वाली संतोष देवी अपनी बेटी बीपीएड कर रही मोनिका के साथ तीसरी बार कांवड़ लेकर पहुंची। उनके साथ उनके पति नफे सिंह भी है। संतोष देवी ने कहा कि बेटी बोझ नहीं है। मेरी बेटी ने नाम रोशन किया है वह बीपीएड कर रही हैं वहीं कुश्ती कोच भी हैं।

पानीपत के सिंभालखा की रहने वाली प्रीति भी अपनी बेटी राज्य स्तरीय कबड्डी खिलाड़ी इशिका के साथ कांवड़ लेकर पहुंची। बताया कि उसके परिवार में चार बेटी ही है, कोई बेटा नहीं है। दूसरी बेटी तनु भी कबड्डी की राज्य स्तरीय खिलाड़ी है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और आगे बढ़ाओ का संदेश देने के लिए तीन साल से कांवड़ ला रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें