शामली बेटी के साथ कांवड लेकर पहुची हरियाणा की शिव भक्त
शामली। देश में बेटियों को कोई भी बोझ नहीं समझे, यह संदेश देने के लिए हरियाणा के विभिन्न जिलों की महिला शिवभक्त बेटियों के साथ कांवड़ ला रही है। वे बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दे रहीं हैं।
पानीपत के बहादड़ गांव की रहने वाली संतोष देवी अपनी बेटी बीपीएड कर रही मोनिका के साथ तीसरी बार कांवड़ लेकर पहुंची। उनके साथ उनके पति नफे सिंह भी है। संतोष देवी ने कहा कि बेटी बोझ नहीं है। मेरी बेटी ने नाम रोशन किया है वह बीपीएड कर रही हैं वहीं कुश्ती कोच भी हैं।
पानीपत के सिंभालखा की रहने वाली प्रीति भी अपनी बेटी राज्य स्तरीय कबड्डी खिलाड़ी इशिका के साथ कांवड़ लेकर पहुंची। बताया कि उसके परिवार में चार बेटी ही है, कोई बेटा नहीं है। दूसरी बेटी तनु भी कबड्डी की राज्य स्तरीय खिलाड़ी है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और आगे बढ़ाओ का संदेश देने के लिए तीन साल से कांवड़ ला रही हूं।