फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिलाओं ने व्रत रखकर किया होलिका पूजन

विज्ञापन
दौराला - दौराला के मटौर गांव में होलिका की पूजा करती महिलाएं। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
मवाना। क्षेत्र में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने व्रत रखा और पूजा अर्चना की। देर रात होलिका दहन किया गया। होलिका दहन के लिए कॉलोनियों में सुंदर रूप से होली को सजाया गया था।
विज्ञापन

सोमवार को कस्बे में हाईवे स्थित महामाई मंदिर, मुबारिकपुर सड़क, साकेत, मोहल्ला हीरालाल, मोहल्ला तिहाई व अन्य स्थानों पर धूमधाम से होली सजाई गई। मौके पर दिनभर व्रत रखने के बाद महिलाओं ने दोपहर में होली मां की परिक्रमा कर उसका पूजन किया और परिवार में सुख शांति व समृद्धि की कामना की। देर रात को होलिका दहन किया गया। कस्बे के अलग-अलग मोहल्लों से श्रद्धालुओं ने होलिका की परिक्रमा कर जयकारे लगाए।
श्री मंदिर महामाई ट्रस्ट द्वारा होलिका दहन स्थल निकट पुलिस चौकी पर बहुत ही धूमधाम से होलिका महोत्सव मनाया गया। प्रबंधक सौरभ शर्मा ने बताया कि इस वर्ष पहली बार होलिका और भक्त प्रह्लाद की प्रतिमा स्थापित कर होली पूजन वेदी बनाई गई। प्रांगण में यज्ञ का आयोजन हुआ। यजमान मंदिर के अध्यक्ष हरिओम रस्तोगी और उपाध्यक्ष श्यामलाल गुप्ता रहे। मंदिर के महंत प्रवेश शास्त्री ने बताया कि 2 मार्च को भद्राकाल होने के कारण 3 मार्च को शाम 6:30 बजे तक चंद्र ग्रहण रहेगा। इसलिए होलिका दहन 3 तारीख को रात्रि 8 बजे के बाद किया जाएगा इस मौके पर आशु त्यागी ग्राम प्रधान, प्रवीण जैन, महेश आर्य, जयप्रकाश गुप्ता, चौधरी रतन सिंह, मुरारी लाल अग्रवाल, योगेंद्र जाटव, मनीष शर्मा, पप्पू जाटव, अर्जुन जाटव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


होली का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया

परीक्षितगढ़। होली पर्व पर नगर में शिवचौक, सुभाष चौक, पड़ाव चौक, गांधारी परिसर, मातावाला मोहल्ला, मंडी, मवाना बस स्टैंड पर महिलाओं ने होली का पूजन कर अपने परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। क्षेत्र के गांव अगवानपुर, खटकी, रामनगर, दुर्वेशपुर, चितमाना शेरपुर, दयालपुर, अमरपुर, मवी, गांवड़ा, राजपुर, खजूरी आदि में होली की पूजा-अर्चना कर पर्व मनाया गया।

होलिका पूजन कर मांगी मनोकामना

दौराला/लावड़। होली के पर्व का उल्लास शुरू हो गया है। सोमवार को महिलाओं ने होलिका पूजन किया और मनोकामना मांगी। लावड़ में तीन स्थानों, दौराला और सकौती में भी कई स्थानों पर होलिका रखी गई। रंगोली बनाकर लोगों ने घरों में भी होलिका रखी। शाम के समय शुभ मुहूर्त में होलिका का दहन किया गया।

बच्चों की दीर्घायु की कामना की

बहसूमा। शुक्ल पूर्णिमा के शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से क्षेत्र में होलिका दहन किया गया। पंडितों ने पूजा अर्चना की और महिलाओं ने मंगल गीत गाए। होली की खुशी में ढोल के थाप पर जमकर थिरकते दिखे। रात में क्षेत्र में करीब 32 जगह पर होलिका दहन किया गया। होलिका दहन देखने के लिए जगह-जगह सैकड़ों लोग जमा हुए। कस्बा स्थित होली का स्थल पर महिलाओं ने पूजा अर्चना कर परिवार की सुख शांति व बच्चों की दीर्घायु की कामना की। श्रद्धालुओं ने होलिका मैया से सुख समृद्धि मांगी।

विधि-विधान से हुआ होलिका पूजन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। सोमवार को नगर क्षेत्र के साथ ही गांव सलावा, कपसाड़, दबथुवा, ईकड़ी, महादेव, कालंद, खेड़ा, कुशावली तथा सरूरपुर क्षेत्र के करनावल, जसड़ सुल्ताननगर, गोटका, भूनी, खिवाई, रासना और हसनपुर रजापुर समेत अनेक गांवों में सुबह से ही पर्व की तैयारियां शुरू हो गई थीं। महिलाएं, युवतियां और बच्चे नए वस्त्र धारण कर होली स्थल पर पहुंचे। परंपरा के अनुसार बच्चों ने गोबर से सूरज, चांद और सितारों की आकृतियां बनाईं और उन्हें रस्सी में पिरोकर होली स्थल पर अर्पित किया। महिलाओं ने व्रत रखकर सूत के धागे से होली की परिक्रमा की और रोली, अक्षत, गुड़ व मिष्ठान्न अर्पित कर परिवार की कुशलता की कामना की। कई घरों में गुझिया, मालपुआ, दही बड़े और अन्य पारंपरिक व्यंजन तैयार किए गए, जिनका परिवार के सदस्यों ने आनंद लिया। बाजर में रंग-गुलाल, पिचकारी, मिठाइयों और पूजन सामग्री की दुकानों पर दिनभर भीड़ रही।


होलिका पूजन कर मन्नत मांगी
किठौर। क्षेत्र में कस्बा व आस-पड़ोस के गांवों में सोमवार को होलिका पर्व पर महिलाओं ने होलिका की पूजा अर्चना कर परिवार की समृद्धि की कामना की। देर शाम कस्बा में होली चौक, शाहजहांपुर में होली चौक और चामुंडा मंदिर पर लोगों ने होलिका स्थल पर पंडित के मंत्रोच्चारण के बाद होलिका दहन किया।
-
महिलाओं ने किया होलिका पूजन
सरूरपुर। क्षेत्र के डाहर, जसड़ सुल्ताननगर, मैमापूठी, गोटका, करनावल और खिवाई गांवों में सुबह से ही होलिका पूजन का सिलसिला शुरू हो गया। महिलाओं ने गेहूं की बालियां, उपले, बताशे, नारियल, रोली, अक्षत व मिठाइयों के साथ होलिका की परिक्रमा की और बुरी शक्तियों के नाश की प्रार्थना की। कई स्थानों पर बच्चों ने भी पूजा में भाग लिया, जिससे माहौल उत्सवमय बना रहा। मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। भक्तों ने पूजा-अर्चना कर होली पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन की कामना की।
-
मंत्रोच्चारण के साथ किया होलिका दहन

माछरा। क्षेत्र के गांवों में मंत्रोच्चारण के उपरांत होली का दहन किया गया। क्षेत्र के गांव माछरा, नंगली अब्दुल्ला, कासमपुर, हसनपुर कलां, मऊखास, नंगलामल, सिसौली, लोटी, अटौला आदि गांवों में होली रखी गई। महिलाओं ने होलिका पूजन किया। सूर्य अस्त होने के उपरांत होलिका का दहन किया गया।

दौराला - दौराला के मटौर गांव में होलिका की पूजा करती महिलाएं। स्रोत : संवाद

दौराला - दौराला के मटौर गांव में होलिका की पूजा करती महिलाएं। स्रोत : संवाद

दौराला - दौराला के मटौर गांव में होलिका की पूजा करती महिलाएं। स्रोत : संवाद

दौराला - दौराला के मटौर गांव में होलिका की पूजा करती महिलाएं। स्रोत : संवाद

दौराला - दौराला के मटौर गांव में होलिका की पूजा करती महिलाएं। स्रोत : संवाद

दौराला - दौराला के मटौर गांव में होलिका की पूजा करती महिलाएं। स्रोत : संवाद

दौराला - दौराला के मटौर गांव में होलिका की पूजा करती महिलाएं। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें