फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चंद्रलोक कॉलोनी में गंदा पानी पीकर बीमार हो रही महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। टीपीनगर के चंद्रलोक कॉलोनी में गंदा पानी पीकर बच्चे और महिलाएं बीमार होने लगे हैं। लगातार एक महीने से पाइप लाइन में गंदा पानी आ रहा है। बार-बार शिकायत के बावजूद भी समाधान नहीं हुआ है। स्थानीय पार्षद राजेंद्र उपाध्याय के कहने पर निगम की टीम जांच करने आती है, लेकिन पानी की समस्या का निस्तारण नहीं हो रहा है। शनिवार को लोगों ने पाइप लाइन से आते गंदे पानी की वीडियो बनाई और निगम अधिकारियों को भेजी। अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय का कहना है कि दो-तीन बार टीम भेजकर जांच कराई है। पानी गंदा आ रहा है, जल्द ही उसको ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें