मेरठ। कैविट्स लेडीज क्लब की ओर से मंगलवार को नववर्ष के उपलक्ष्य में गोल्डन स्पून रेस्टोरेंट में समारोह आयोजित किया गया। इसमें महिलाएं नववर्ष के गीतों पर थिरकीं। लाल, काले और गोल्डन रंग के परिधानों में प्रस्तुतियां दी गईं। सर्वप्रथम ईश वंदना की गई। क्लब अध्यक्ष डाॅ. कविता जैन ने सभी का स्वागत किया और नए साल की शुभकामनाएं दीं। गीत नृत्य के साथ तंबोला, चुटकुले, मिसेज क्लब का चयन और गेम्स कराए गए। इस अवसर पर रेखा, गितांजली, अनु, ममता, नमिता सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद