आज तक कोई नहीं पहुंचा रैन बसेरे में आसरा लेने। (फलावदा)
फलावदा। कस्बे में नगर पंचायत द्वारा बनाए गए रैन बसेरे में ठहरने व नहाने का इंतजाम किया गया लेकिन आज तक कोई भी व्यक्ति रात गुजारने नहीं पहुंचा। हालांकि रैन बसेरे में सोने, रहने, नहाने आदि की सुविधा मुहैया कराई गई है। कड़ाके की ठंड व सर्द रात में जनजीवन मुश्किल हो रहा है। इस वक्त ठंड को देखते हुए नगर पंचायत द्वारा पंप नंबर दो पर बाहर से आने वाले व बेसहारा लोगों के लिए रैन बसेरे में ठहरने की व्यवस्था की गई है। बताया गया कि आज तक रैन बसेरे में कोई भी ठहरने नहीं पहुंचा। रैन बसेरा ठहरने वालों की बाट जोह रहा है।