फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में महिलाओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
- विरोध बढ़नेे पर तहसीलदार और एसडीओ ने सुनीं समस्याएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। मोहल्ला तिहाई की महिलाओं ने स्मार्ट मीटर के विरोध में शनिवार को तहसील में जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर संपूर्ण समाधान दिवस से उठकर तहसीलदार व विद्युत निगम के एसडीओ बाहर आए। उन्होंने महिलाओं की शिकायत को सुना और राहत दिलाने का आश्वासन दिया। महिलाओं ने स्मार्ट मीटर हटवाने की मांग करते हुए दोनों अधिकारियों को डीएम के नाम पत्र दिया।उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के लिए बाध्य न किया जाए।
मोहल्ला तिहाई की महिलाएं काफी संख्या में तहसील में पहुंचीं और स्मार्ट मीटर के विरोध में हंगामा शुरु कर दिया। महिलाओं ने कहा कि उनके यहां पर जबरन स्मार्ट मीटर लगा दिए गए हैं। वे लोग किसी प्रकार मजदूरी आदि कर परिवार को पालते हैं। वे एडवांस में भुगतान कैसे करेंगे। स्मार्ट मीटर के नाम पर अधिक बिल और कनेक्शन काटकर उत्पीड़न किया जा रहा है। हंगामा बढ़ता देखकर तहसीलदार निरंकार सिंह और एसडीएम सुनील कुमार श्रीवास्तव ने महिलाओं के पास पहुंचकर शिकायतों को सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में डीएम के नाम दोनों अधिकारियों को ज्ञापन दिया। इसमें स्मार्ट मीटर हटवाने और पुराना मीटर लगवाने की मांग की गई। एसडीओ ने बताया कि यदि माइनस में होने के कारण आपूर्ति बंद हो गई है तो उनसे कार्यालय में आकर मिले। महिलाओं में शबनम, फरजाना, सितारा, शकिला, गुलशमा, आसमीन, रेशमा, रिजवाना, शहनाज आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें