फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू उद्योग के नाम पर महिलाओं से एक लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। घरेलू उद्योग लगाने के नाम पर महिलाओं से एक लाख रुपये की ठगी करने के मामले में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

शनिवार को गांव तारापुर की महिलाएं थाने पर पहुंची। इनमें से रचना पत्नी श्रीपाल ने दी तहरीर में बताया कि मवाना के मोहल्ला काबली गेट निवासी एक व्यक्ति ने कुछ दिन पूर्व उनसे संपर्क किया और घरेलू उद्योग के बारे में बताया। कहा कि फूल झाड़ू बनाने की मशीन लगा लो और उसके लिए वह कच्चा माल उपलब्ध कराएगा। इसमें काम करने वाली प्रत्येक महिला को करीब 15 से 30 हजार रुपये प्रतिमाह की आमदनी होगी। इसके लिए उन्होंने कहा कि प्रत्येक महिला को आठ हजार रुपए देने होंगे। इसके बाद तारापुर निवासी पूजा, सराय खादर निवासी नगिनी, विशाखा सहित नांगली गाजरोली गांव की करीब एक दर्जन महिलाओं ने उसे 96 हजार रुपये एकत्रित करके दे दिए।
विज्ञापन

इसके बाद करीब 10 हजार रुपये कीमत की एक मशीन फूल झाड़ू बनाने के लिए महिलाओं को दे दी। परंतु बाकी महिलाओं को मशीन नहीं मिली और न ही किसी को कच्चा माल मिला। जब महिलाएं उससे अपने रुपये मांगने लगी तो उसने महिलाओं से फोन पर अभद्रता शुरू कर दी। साथ ही रुपये देने से भी इन्कार कर दिया। पीड़ित महिलाओं ने थाने में तहरीर देकर उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें