हस्तिनापुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राम पंचायत किशोरपुर में महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान ऋतु चौधरी और ऋषिपाल मलिक ने सामूहिक रूप से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, कुसुमलता राव व बबीता, आशा बहू सुनीता और अनीता, सखी सुनीता, पंचायत सहायक पूजा, बालिका पंचायत की अध्यक्ष साक्षी, स्वच्छता कर्मी विद्यावती को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
ग्राम प्रधान रितु चौधरी ने कहा कि हर साल महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज में उन्हें सामान्य का अधिकार दिलाने के मकसद से 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। महिलाएं हर मुश्किलों को पार कर अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाती हैं। इस दौरान अमित चौधरी, अभिराज मलिक, वंश, हरीश, तेजपाल सिंह, जसवंत, प्रेम, सचिन, मुकेश आदि मौजूद रहे।