फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह कलह के चलते महिला रजवाहे में कूदी

विज्ञापन
परीक्षितगढ़ क्षेत्र की महिला अस्पताल में बच्चों के साथ। - फोटो : PARIKESHGARH
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। गृह कलेश के चलते चार बच्चों की मां नगर के समीप आत्महत्या करने के इरादे से रजवाहे में कूद गई। राहगीरों ने किसी तरह उसकी जान बचाई तथा निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस महिला के पति की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की युवती ने प्रेम-प्रसंग के चलते दस वर्ष पूर्व नगर के एक युवक से कोर्ट मैरिज की थी। इसके चलते परिजनों ने उससे नाता तोड़ लिया था। उसके तीन पुत्री एवं एक पुत्र है। शादी के बाद पति-पत्नी में विवाद होने लगा। वह शनिवार शाम चारों बच्चों लेकर नगर के समीप स्थित रजवाहे पर पहुंची तथा उन्हें सुसाइड नोट थमाकर आत्महत्या के इरादे से रजवाहे में कूद गई। बच्चों ने शोर मचाया तो राहगीर भी रजवाहे में कूद गए और कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकला। वहीं, बेहोशी की हालत में नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बच्चों से मामले की जानकारी की। उन्होंने बताया कि पिता आए दिन मां से मारपीट करता है तथा घरेलू खर्च भी नहीं देता है। जिसके चलते मां ने परेशान होकर ऐसा कदम उठाया। पुलिस महिला के पति की तलाश में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक मामले की तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें