फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मकान बनवाने का लालच देकर बेचा महिला का प्लाट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र स्थित महिला सुरेंद्र का प्लाट मकान बनवाने का झांसा देकर बेच दिया गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। जयभीमनगर के मोहल्ला प्रताप विहार में गांव खटकी थाना किला परीक्षितगढ़ निवासी सुरेंद्री का 52 वर्ग गज का प्लाट है। जिसमेंं एक कमरा बना हुआ है। सुरेंद्र के पति की मृत्यु हो चुकी है। पिछले वर्ष नवंबर माह में महिला के पास जयभीमनगर का एक युवक आया और प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत खाली प्लाट में मकान बनवाने का झांसा देकर कागज ले गया। एक सप्ताह पूर्व जब महिला अपने खाली प्लाट पर गई तो वहां पर दूसरी महिला पूजा पत्नी विजय कुमार प्लाट की सफाई कर रही थी। इस बारे मे विजय कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी को 14 अगस्त को किसी अन्य महिला ने सुरेंद्री बनकर साढ़े तीन लाख रुपए में प्लाट का बैनामा किया था। महिला के शिकायत करने के दौरान एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा थाना भावनपुर पहुंच गए। उन्होंने महिला की शिकायत सुनकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें