फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला का शव फंदे पर लटका मिला, आत्महत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर थानाक्षेत्र के रिठानी गांव में रविवार दोपहर एक नव विवाहिता का शव कमरे में पंखे से फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद युवक घर पर खाना खाने पहुंचा तो पत्नी का शव लटका देखा। पुलिस को सूचना मिली तो फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मूलरूप से गोंडा जिले के तरबगंज निवासी राहुल रिठानी में किराए के मकान में रहता है। उनके परिवार में मां आशा, बहन सपना और छोटा भाई सुनील है। राहुल रंगाई-पुताई का काम करता है। राहुल की शादी गीता (22) से हुई थी। पिछले कई दिन से गीता ने मायके जाने के लिए क्लेश कर रखा था। लेकिन वह काम की वजह से उसे मायके नहीं ले जा पा रहा है।
रविवार सुबह काम पर चला गया और दोपहर में घर पर खाना खाने गया तो पत्नी कमरे में फंदे से लटकी हुई थी। उसकी चीख निकली तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि अभी तक किसी ने कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें