कंकरखेड़ा। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में शुक्रवार को महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में पंखे से लटका मिला।
मेहंदी मोहल्ला निवासी मुकेश ने बताया कि वह मजदूरी करता है। परिवार में पत्नी अनामिका, एक बेटा व बेटी है। पड़ोस में रहने वाले एक परिवार से दीवार को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। शुक्रवार सुबह वह काम पर चला गया था। बेटा कबाड़ की फेरी के लिए चला गया। बेटी स्कूल चली गई। घर पर पत्नी अनामिका मौजूद थी। दोपहर के समय मुकेश घर पहुंचा तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है। उसने अपनी पत्नी को आवाज लगाई। लेकिन पत्नी ने कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद पीड़ित ने घर की पहली मंजिल पर पहुंचा जहां उसने देखा कि महिला का शव पंखे से लटका हुआ है। सूचना पर डायल 112 व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि महिला के शव का पीएम करा दिया गया है। तहरीर नहीं आई है। संवाद