फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कुत्तों की बधियाकरण के लिए खुलेगा दूसरी एबीसी सेंटर, 1.60 करोड़ मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जिले में कुत्तों की बढ़ती संख्या को देखते उनकी बधियाकरण व एंटी रेबीज वैक्सीन लगाने के लिए दूसरा एबीसी (एनिमल बर्थ सेंटर) के प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है। शासन में 1.60 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं। 80 लाख मेरठ नगर निगम को मिले हैं।
विज्ञापन


पशु कल्याण अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि जिले में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने जिले में दूसरा एबीसी सेंटर खुलने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शुक्रवार को प्रस्ताव शासन ने पास कर दिया है और 1.60 करोड़ दूसरा सेंटर खोलने के लिए पैसा स्वीकृत भी किया है। 80 लाख रुपए नगर निगम को भेज दिए गए। अभी तक मेरठ में परतापुर में सिर्फ एबीसी सेंटर था। इसमें सिर्फ 50 कुत्तों के बधियाकरण करने की क्षमता थी। अब दूसरे एबीसी सेंटर में कुत्तों के बधियाकरण और एंटी रेबीज वैक्सीन लगाने का कार्य होगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें