फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: महिला ने दो मासूम बच्चों संग गंगनहर में लगाई छलांग, बचाने के लिए कूदा युवक, चारों की तलाश जारी

Mon, 01 Jun 2020 05:12 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़े ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में सोमवार को एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ गंगनहर में छलांग लगा दी। वहीं महिला और उसके बच्चों को बचाने के प्रयास में एक युवक भी गंगनहर में कूद गया। इसके बाद चारों गहरे पानी में समा गए।

विज्ञापन


भोपा थाना क्षेत्र में गांव नगला बुजुर्ग की झाल के निकट बाइक पर ननद के लड़के शाहिद के साथ सरवट से तेवड़ा जा रही महिला जैनब (25 वर्ष) ने अपने दो मासूम बच्चियों इसरा (3 वर्ष) व मिशवा (2 वर्ष) के साथ गंगनहर में छलांग लगा दी। महिला व उसकी बच्चियों को बचाने के लिए बाइक चला रहा शाहिद (18 वर्ष) भी पुल से गंगनहर में कूद गया। देखते ही देखते चारों नहर के गहरे पानी में समा गए। 

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन 5.0 का पहला दिन, कई बड़ी राहतों के साथ ऐसा रहा पश्चिमी यूपी के जिलों का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया है। सभी के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। पीड़ित परिजन महिला द्वारा नहर में कूदने के कारणों के बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं। 

महिला जैनब हिमाचल प्रदेश की रहने वाली बताई जा रही है, जिसका निकाह करीब चार साल पूर्व सरवट निवासी पेंटर इकरार के साथ हुआ था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें