फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ऑफिस पर महिला बेहोश, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ऑफिस पर महिला बेहोश, हड़कंप
विज्ञापन

मेरठ। पुलिस ऑफिस पर बृहस्पतिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रदर्शन के दौरान एक महिला बेहोश हो गई। किसी तरह महिला को होश में लाया गया। बाद में रालोद नेताओं के साथ पीड़ित परिवार एसएसपी से मिला और न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

रालोद जिलाध्यक्ष राहुल देव के साथ बृहस्पतिवार सुबह लिसाड़ीगेट क्षेत्र के काफी संख्या में लोग पुलिस ऑफिस पहुंचे और लिसाड़ीगेट पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। एसएसपी के पीआरओ भीड़ के बीच पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रदर्शनकारियों में शामिल एक महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। एसएसपी ने पांच लोगों को वार्ता के लिए बुला लिया। रालोद जिलाध्यक्ष ने एसएसपी को बताया कि 3 अक्तूबर को लिसाड़ीगेट में इंतजार नाम के एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में जलने से मौत हो गई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने इस वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करा दी गई। लेकिन लिसाड़ीगेट शुरू से ही मामले में लापरवाही बरत रही है। इंतजार की मां ने बताया कि पुलिस ने बेटे के आरोपी ससुर को बमुश्किल हिरासत में लिया और तीन दिन से थाने में बैठाया हुआ है। शेष आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिस कारण न्याय नहीं मिल रहा। एसएसपी ने सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला को आरोपियों की गिरफ्तारी कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें