फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार पड़ोसन का खाना बनाना महिला को पड़ा महंगा, हिस्ट्रीशीटर देवर ने गोली मारकर ले ली जान

Mon, 25 Nov 2019 04:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
भावनपुर में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के भावनपुर निवासी एक महिला को अपनी बीमार पड़ोसन और उसके बच्चों का खाना बनाने की सजा जान देकर चुकानी पड़ी। खाना बनाने को लेकर नाराज देवर ने अपने ही हाथों भाभी की सरेआम हत्या कर दी। आगे देखें आखिर क्या था पूरा मामला : -
विज्ञापन

2 of 6
भावनपुर में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह 9:50 बजे का समय था। बिजेंद्र सिंह की पत्नी अमीषा उर्फ सीमा अपने घर में चूल्हे पर काम कर रही थी। उसकी ननद ब्रह्मवती चारपाई पर बैठी थी। अमीषा के दोनों बेटे घर से कुछ दूरी पर आश्रम में खेल रहे थे। बिजेंद्र सुबह से खेत पर गया हुआ था। तभी वहां अमीषा का देवर देवेंद्र पहुंचा और भाभी से रोटी बनाने को लेकर गालीगलौज करने लगा। 

 
विज्ञापन

3 of 6
भावनपुर में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
देवर-भाभी के बीच जब विवाद हो रहा था तो देवेंद्र की बहन ब्रह्मवती बीच में आ गई थी। बहन ने देवेंद्र को कोसते हुए कहा था कि तूने इस घर को बरबाद कर दिया है। कब तक ये बदमाशी करता रहेगा। 

 

4 of 6
भावनपुर में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
गाली गलौज करने पर अमीषा ने देवर से कहा कि जो भी कहना है अपने भाई से कहना। मेरा तुमसे कोई वास्ता नहीं है। इसके बाद भी देवेंद्र नहीं माना और एक मिनट में जान लेने की धमकी देकर भाभी अमीषा की गोली मारकर हत्या कर दी।

 
विज्ञापन

5 of 6
भावनपुर में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
बहन की सूचना पर बिजेंद्र खेत से घर पहुंचा तो तुरंत उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। लेकिन तब तक बहुत देर होचुकी थी। डॉक्टरों ने अमीषा को मृत घोषित कर दिया। यदि अमीषा को समय से उपचार मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भावनपुर में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
बच्चों की बनाई थी रोटी
पुलिस के अनुसार अमीषा ने पति बिजेंद्र को बताया था कि पड़ोसी सतवीर की पत्नी रजनी काफी समय से बीमार चल रही है। रजनी के छोटे बच्चे हैं। शनिवार को वह पड़ोसी रजनी के घर में खाना बनाने गई थी। इसी पर देवर देवेंद्र ने जान से मारने की धमकी दी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें