फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में महिला की मौत पर जबरदस्त हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

Mon, 15 Apr 2019 09:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर के प्राइवेट अस्पताल में पित्त की थैली में पथरी का ऑपरेशन कराने के बाद महिला की मौत होने पर हंगामा हो गया। परिजनों ने चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते कार्रवाई की मांग की। काफी देर तक शव अस्पताल से नहीं उठने दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। इसमें चिकित्सक ने पुलिस को बताया कि महिला की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। 

विज्ञापन


नकुड़ के गांव तिगरी निवासी याकूब ने अपनी पत्नी सादमा (24 वर्ष) को सोमवार को पूर्वाह्न लगभग 11 बजे सहारनपुर के मोहल्ला हकीकत नगर स्थित सहगल नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। याकूब ने बताया कि डॉक्टर ने सादमा को पित्त की थैली में पथरी बताई थी। अल्ट्रासाउंड समेत सभी जांच करा ली गईं थीं। रविवार को डॉक्टर अंजू सहगल को रिपोर्ट दिखाई थी। इजस पर डाक्टर ने रिपोर्ट सामान्य बताते हुए आपरेशन करने के लिए सोमवार सुबह 11 बजे बुलाया था। सुबह ऑपरेशन के लिए उसकी पत्नी को चिकित्सक बिल्कुल ठीक-ठाक ले गए। ऑपरेशन करने के बाद सादमा को बाहर लाया गया। उस समय वह बेसुध थी। डॉक्टरों ने उसे ड्रिप लगा रखी थी। लगभग दो घंटे बाद भी जब उसकी पत्नी को होश नहीं आया तो उसने डॉक्टर को बताया। डॉक्टर ने कमरे में पहुंचकर उसकी पत्नी को देखा और कहा कि इसे अब घर ले जाओ, इसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई है। आरोप लगाया कि बिना जांच के ही डॉक्टर ने हार्ट अटैक बता दिया।

सादमा की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इसी बीच शेखपुरा के प्रधान मो. शाहिद भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों को समझाबुझा कर शांत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हंगामे की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस के सामने याकूब ने आरोप लगाया कि आपरेशन में घोर लापरवाही बरती गई है जिस कारण उसकी पत्नी की मौत हो गई। उन्होंने मौत का जिम्मेदार चिकित्सक को ही ठहरा दिया। पुलिस ने चिकित्सक से भी इस मामले में पूछताछ की। सदर कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि चिकित्सक के अनुसार महिला की मौत हार्ट अटैक से हुई है। इस मामले में परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है और न ही परिजनों ने पोस्टमार्टम कराया है। तहरीर आने पर जांच की कार्रवाई की जाएगी। 

चिकित्सक बोली, हार्ट अटैक से हुई मौत 
चिकित्सक अंजू सहगल का कहना है कि चिकित्सकों की देखरेख में पथरी का आपरेशन बिल्कुल ठीक हुआ था। लेकिन मरीज की मौत हृदयगति रुकने के कारण हुई है। चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप गलत है। उनके अस्पताल में सर्जरी होती है।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें