फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईव्ज चौराहे पर महिला से लूट, ई रिक्शा से गिरकर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ईव्ज चौराहे पर महिला से लूट, ई रिक्शा से गिरकर घायल
विज्ञापन

मेरठ। बाइक सवार बेखौफ दो बदमाशों ने बृहस्पतिवार शाम ईव्ज चौराहे पर ई-रिक्शा सवार महिला से बैग पर्स लूटने की कोशिश की। छीनाझपटी के दौरान महिला ई-रिक्शा से गिरकर घायल हो गई। लेकिन उसके बावजूद बदमाश पर्स लूटकर फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार लक्खीपुरा लिसाड़ी गेट निवासी उजमा बृहस्पतिवार को अपनी मां के साथ बेगमुपल पर शॉपिंग करने गई थी। शाम को लौटते समय ई रिक्शा से घर लौट रही थी। ई-रिक्शा ईव्ज चौराहे के पास पहुंचा तो बाइक सवार दो बदमाशों ने उजमा के बैग पर झपट्टा मारा। उजमा ने बैग नहीं छोड़ा और बदमाश से भिड़ गई। लेकिन छीनाझपटी के दौरान ई-रिक्शा के साथ कुछ दूर तक घिसटती चली गई। आसपास के लोगों और पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन बदमाश इंदिरा चौकी से कोतवाली की तरफ भाग निकले। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर सिविल लाइन ने महिला का निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया। महिला ने बताया कि पर्स में साढ़े तीन हजार रुपये, हीरे की अंगूठी, सोने की चेन, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड था। सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट के दौरान जा चुकी जान
पांच साल पहले इस तरह चेन लूट के दौरान व्यापारी की पत्नी घंटाघर पर एसपी सिटी कार्यालय के सामने दोपहिया वाहन से गिरकर घायल हो गई थी। जिला अस्पताल में ले जाते समय महिला की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें