मोदीपुरम। शामली निवासी एक महिला ने पावली खास निवासी टीटू सैनी नाम के ठेकेदार पर नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। दर्ज कराए मुकदमे में पुलिस ने बताया कि पाावली खास गांव निवासी टीटू सैनी मकान निर्माण का ठेकेदार है। बताया कि कुछ माह पहले ठेकेदार किसी काम से शामली गया था, जहां उसकी मुलाकात युवती से हुई। टीटू ने महिला को नौकरी लगवाने का झांसा दिया और कई बार मेरठ बुलाया। आरोप है कि रविवार को पावली खास जाने वाले रास्ते पर रेलवे लाइन के पास एक फार्म हाउस पर ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई, जिस पर महिला ने पीआरवी को सूचना दी। पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में ले लिया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि जांच की जा रही है।